Skip to content

Australia vs Afghanistan World Cup 2023: मरते दम तक कोई नहीं भूलेगा Maxwell को! ऐसा कारनामा किया

Australia vs Afghanistan World Cup 2023

Australia vs Afghanistan: वनडे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी। आज TheNexusTimes के पास भी शब्द कम पड़ गए। 18.3 ओवर में 91 पर 7 से 46.5 में 293 पर 7…! ग्लेन मैक्सवेल…रन 201…गेंद 128…चौके 21 और छक्के 10..! स्ट्राइक रेट 157.03…! यह वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारी है। पीठ दर्द से कराहते मैक्सवेल ने जो कर दिया, उसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी मरते दम तक भूल नहीं पाएगा।

मैक्सवेल ने जो कर दिया, उसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी मरते दम तक भूल नहीं पाएगा।

पीठ और घुटने दोनों जवाब दे चुके थे। अंपायर बार-बार कह रहे थे कि आप इस तरह ब्रेक नहीं ले सकते। अफगानिस्तानी खेमे की तरफ से भी मैक्सवेल के लगातार ब्रेक लेने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। अगले बल्लेबाज एडम जैम्पा तैयार होकर बाउंड्री लाइन पर तीन बार खड़े हुए। तीनों बार ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया। ग्लेन मैक्सवेल का इरादा साफ था, लड़ाई आधे में छोड़कर नहीं जाएंगे।

Australia vs Afghanistan World Cup 2023
Australia vs Afghanistan World Cup 2023

292 चेज करते हुए 18.3 ओवर में 91 पर 7 से 46.5 में 293 पर 7…! ग्लेन मैक्सवेल…रन 201…गेंद 128…चौके 21 और छक्के 10..! स्ट्राइक रेट 157.03…! कई वर्ल्ड कप आएंगे और चले जाएंगे। हर वर्ल्ड कप में कोई नया हीरो उभरेगा। पर TheNexusTimes के शब्द हमेशा याद रखिएगा, कोई भी ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी के आगे कभी नहीं निकल पाएगा। यह क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। इसके लिए मैक्सवेल को जितनी बार सलाम किया जाए, कम है। हमने इतिहास की सर्वश्रेष्ठ इनिंग देखी। मैक्सवेल के दौर में पैदा होने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करिए।

सूर्यकुमार यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को सलाम किया

Australia-vs-Afghanistan-World-Cup-2023
Australia-vs-Afghanistan-World-Cup-2023

भारत के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में शुमार सूर्यकुमार यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को सलाम किया है। 292 चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया 18.3 ओवर में 91 पर 7 विकेट खो चुका था। यहां से जीत के लिए 189 गेंद पर 201 रन की दरकार थी। सपने में भी जीत संभव नजर नहीं आ रही थी।

कंगारू कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 157.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 21 चौकों और 10 छक्कों की बदौलत 201* रन जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 19 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया।

मैक्सवेल पीठ के दर्द से परेशान थे। उनका एक पैर भी काम नहीं कर रहा था। ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ एक पैर पर खड़े होकर वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेल दी। सूर्यकुमार यादव ने जिस तरीके से मैक्सवेल की पारी की सराहना की है,

वह बताता है कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को कितना प्रभावित किया। सराहना सूर्यकुमार यादव की भी की जानी चाहिए, दूसरे देश के खिलाड़ी को सलाम करने के लिए बड़ा दिल चाहिए होता है। हो सकता है कि ऑस्ट्रेलिया हमसे फाइनल में टकराए, लेकिन आज का दिन ग्लेन मैक्सवेल का है।

ग्लेन मैक्सवेल दोहरा शतक जड़ने वाले पहले नॉन-ओपनर खिलाड़ी भी बन गए हैं

ग्लेन मैक्सवेल वनडे में टारगेट चेज करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल दोहरा शतक जड़ने वाले पहले नॉन-ओपनर खिलाड़ी भी बन गए हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में नंबर 5 पर खेलते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी ग्लेन मैक्सवेल के नाम हो गया है। ग्लेन मैक्सवेल वनडे इंटरनेशनल में डबल हंड्रेड लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी सबसे बड़े मंच पर खेल दी।

आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान टीमों के बीच खेला गया । मैच 39 था और यह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2023 का हिस्सा था। मैच का आयोजन मुंबई के वांखेड़े स्टेडियम में हुआ था।

अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में, अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। दूसरी पारी में, ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। Maxwell के तूफान की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैक्सवेल ने 201 रन बनाए| और एक विकेट लेकर 55 रन देकर मैच के प्लेयर ऑफ द मैच  चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *